विश्व आदिवासी दिवस पर Artists of Jharkhand ने आनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी का किया आयोजन . Jharkhand : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड के मंच पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड सहित अन्य राज्य के कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों ने आदिवासियों की जीवनशैली और लोक कलाओं को दर्शाते हुए पेंटिंग बनाकर प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में भाग लेने वालों में से मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल कोलकाता की नलिनी श्रीवास्तव ने आदिवासी समाज में होने वाले विशेष आयोजनों पर होने वाले नृत्य और वाद्य यंत्र की पेंटिंग बनायी। वहीं गिरिडीह की मनिका सिन्हा ने घरेलू आदिवासी महिला का चित्रण किया। रांची स्थित तमाड़ के मनीष कुमार महतो ने ग्रामीण आदिवासी जीवन को चित्रित करते हुए दाम्पत्य प्रेम को दर्शाया है और झारखंड के राजकीय नृत्य छऊ कलाकार का चित्रण किया। सरायकेला-खरसावां के सौरभ प्रामाणिक ने आदिवासी संस्कृति को दर्शाता हुए अन्न में जीवन की महत्ता को बताया है। वहीं हजारीबाग के जोगेन्द्र ने आदिवासी कृषक महिलाओं का विशेष चित्रण किया है। आर्टिस्ट्स ऑफ झारखंड के संचालक...